छत्तीसगढ़

CG – कॉलेज की छात्रा ने प्रोफेसर की दी पिटाई, इस घटिया हरकत पर लिया एक्शन, थाने पहुंचा मामला…..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले के एक कॉलेज में छात्रा अपने मंगेतर के साथ कॉलेज पहुंची और दो प्रोफेसर को ना केवल नौकरी जाने का डर दिखाया, स्टॉफ के बीच एक प्रोफेसर की पिटाई कर दी। छात्रा ने प्रोफेसर पर संगीन आरोप लगाई है। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले के आदिवासी अंचल लैलूंगा से गुरु-शिष्य परंपरा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कॉलेज प्रोफेसर पर छात्रा को लगातार अश्लील संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। इस घटना से नाराज छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के पास पहुंची और उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

छात्रा काजल मिंज ने आरोप लगाया है कि कालेज के प्रोफेसर रेमन भार्गव पिछले डेढ़ साल से उसे टेलीग्राम और वाट्सएप के जरिए अश्लील मैसेज भेज रहे थे। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर बार-बार बातचीत के लिए दबाव बनाते थे और आपत्तिजनक प्रस्ताव भी रखते थे। पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार प्रोफेसर को समझाया कि वह अविवाहित है और प्रोफेसर शादीशुदा हैं, इसलिए इस तरह की हरकतें बंद करें, लेकिन इसके बावजूद उनकी हरकतें नहीं रुकीं। छात्रा का दावा है कि उसके पास सभी चैट और संदेशों के प्रमाण सुरक्षित हैं। हालांकि कुछ को डिलीट करने की बात भी बताई है।

तंग आकर छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर से मिलने पहुंची, जहां विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान प्रोफेसर की पिटाई का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रोफेसर की पत्नी ने बीच-बचाव करते नजर आ रही है, एक अन्य युवक ने दीदी संबोधन कर खुद को बेगुनाह बताया।

प्रोफेसर की पिटाई के बाद थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद छात्रा ने लैलूंगा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने कहा है कि यदि स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिला तो वह महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button