छत्तीसगढ़

CG – घर के सामने मिली युवक की लाश, जताई जा रही ये आशंका, हत्या या फिर…..जांच में जुटी पुलिस……

राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पितईबंद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान उत्तम भारती के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर लोहे की रॉड से वार किए जाने जैसे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

बताया जा रहा है कि युवक का शव उसके घर के सामने ही बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रहकर साक्ष्य जुटाने में लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button