छत्तीसगढ़

CG किसान पति-पत्नी की दर्दनाक मौत : खेत में गिरी आकाशीय बिजली, काम कर रहे दंपती की मौके पर मौत, माँ -बाप का साया उठने पर बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल…..

सक्ति। सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान आनंद राम माली (50) और उनकी पत्नी धोबनीन माली (45) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी खेत में कृषि कार्य के सिलसिले में गए थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया। तेज गर्जना और वर्ष के बीच आकाशीय बिजली सीधे उनके ऊपर गिर गई, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

दंपति की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम का माहौल है। मृतक के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता एवं प्राकृतिक आपदा राहत के तहत नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और खेतों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button