Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : भाजपा जिलाध्यक्ष का मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट हैक, लोगों से कर रहे पैसों की डिमांड……

गरियाबंद। जिले बड़ी खबर सामने आई है। जहां भाजपा गरियाबंद के जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर का मोबाइल, व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किया गया है। साइबर ठग उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग कर लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हैकर पहले लोगों को “एक छोटी सी हेल्प चाहिए” लिखकर संदेश भेजता है। बातचीत शुरू होने के बाद वह एक QR कोड भेजकर करीब 50 हजार रुपये ट्रांसफर करने की मांग करता है। इस तरह साइबर ठग लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद अनिल चंद्राकर ने आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी संदेश, कॉल, QR कोड, बैंक संबंधी जानकारी, लिंक या OTP के झांसे में न आएं। किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन करने से बचें और संदिग्ध संदेश मिलने पर तुरंत सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि यह साइबर अपराधियों द्वारा उनकी पहचान का दुरुपयोग कर लोगों को ठगने की कोशिश है। साथ ही सभी से इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई है, ताकि कोई भी साइबर ठगी का शिकार न हो।

Related Articles

Back to top button