CG – LIC कार्यालय में सुरक्षाकर्मी ने की आत्महत्या : फांसी लगाकर दी जान, मौके पर मिली आपत्तिजनक सामग्री, जांच में जुटी पुलिस……

कोरबा। जिले से आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कलेक्टोरेट के बगल में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के अंदर सुरक्षाकर्मी की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक विनोद सोनवानी नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह फोन नहीं उठाने पर मृतक के पिता ऑफिस तब फांसी लगाए जाने का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही ऑफिस के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे, साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। जांच के लिए पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर मिले आपत्तिजनक सामान को जब्त करने के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई।
मृतक 25 वर्षीय विनोद सोनवानी आरा मशीन क्षेत्र का निवासी है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है।



