छत्तीसगढ़

CG- स्कूल कैंपस में मिली लाश : चौकीदार ने फांसी लगाकर की खुदखुशी, क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुुटी पुलिस……

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां राजेंद्र कुमार हाई स्कूल में चौकीदारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब स्कूल का सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचा। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान श्याम कुमार निवासी कटघरी के रूप में हुई है। श्याम कुमार, राजेंद्र कुमार हाई स्कूल में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। उसने स्कूल परिसर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार की रात तकरीबन 9 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे के बीच की है। मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे स्कूल पहुंचे सफाई कर्मचारी विजेंद्र ने श्याम कुमार को फंदे पर लटकते देखा। उसने स्कूल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की गई तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटनास्थल से मिले तथ्यों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button