छत्तीसगढ़

CG : मामा-भांजी को सांप ने काटा, भांजी की हुई मौत, मामा की हालत गंभीर, कुछ मिनटों में उजड़ गया परिवार……

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत पाराडोल के देवाडांड गांव से सर्पदंश का मामला सामने आया है। एक ही परिवार के दो लोगों को सोते समय सांप ने डस लिया। इनमें 10 साल की बच्ची छोटी की मौत हो गई, जबकि उसका 23 वर्षीय मामा पवन सिंह की हालत गंभीर है।

परिजनों को शुरुआत में सांप के काटने के निशान नहीं दिखे, इसलिए वे दोनों को तुरंत अस्पताल नहीं ले गए। करीब चार घंटे बाद दोनों को उल्टी होने लगी। इसके बाद उन्हें मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तर वाले अस्पताल ले जाया गया।

मनेंद्रगढ़ अस्पताल में हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया। रास्ते में ही 10 वर्षीय छोटी की मौत हो गई। वहीं, पवन सिंह को आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

डॉक्टरों ने बताया कि करैत सांप के काटने पर कई बार शरीर पर निशान नहीं दिखते। इसी वजह से परिजनों को खतरे का अंदाजा नहीं लगा और इलाज में देरी हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बरसात के मौसम में सतर्क रहने की अपील की है। घर और आसपास साफ-सफाई रखें। सांप दिखाई देने या काटने की आशंका होने पर बिना देरी किए तुरंत अस्पताल पहुंचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button