छत्तीसगढ़

CG- डॉक्टर ने की शर्मनाक हरकत! जांच के बहाने पति को बाहर भेजा, फिर करने लगा अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार…..

सक्ती। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सक्ती जिले से सामने आया है, जहां इलाज के बहाने एक झोलाछाप डॉक्टर ने महिला के साथ अश्लील हरकत की। आरोप है कि डॉक्टर ने जांच के नाम पर महिला के पति को कमरे से बाहर भेज दिया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट को छूने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव का है। आरोपी डॉक्टर की पहचान प्रदीप देवांगन के रूप में हुई है। जो रायपुरा गांव में ही अपने घर में एक क्लिनिक चलता है। आरोपी डॉक्टर पर इलाज के बहाने महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप है। पीड़िता ने बाराद्वार थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 27 अक्टूबर की सुबह से ही उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। वह लगातार तेज सिर दर्द से परेशान थी। वह इलाज के लिए पति के साथ उसी डॉक्टर के क्लिनिक में गयी। डॉक्टर ने जांच के बहाने पति को बाहर बैठाया। उसने महिला से कहा, गैस के कारण सिरदर्द हो रहा है तो पेट की जांच करनी होगी।

डॉक्टर ने महिला को टेबल पर लेटने को कहा और फिर जांच के बहाने उसका प्राइवेट पार्ट छूने लगा। उसके साथ अश्लील करने लगा। महिला इस हरकत से डर गयी और निकलकर पति को इसकी जानकारी। जिसके बाद दोनों थाने पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर को कोर्ट में पेश किया गया. जहाँ से उसे जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button