छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : IAS और राप्रसे अफसरों के तबादले,निगम आयुक्त व कई जिला पंचायत CEO भी बदले,देखे आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 और राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे/PCS) के 19 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के जिला पंचायत CEO, नगर निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई

IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

जारी आदेश के अनुसार संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास रिमिजियुस एक्का को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं गजेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी के CEO पद से उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग में पदस्थ किया गया है। प्रतीक जैन को जिला पंचायत बस्तर से जिला पंचायत कोरबा का CEO बनाया गया है।

कई जिलों के CEO और निगम आयुक्त बदले

सुरूचि सिंह को जिला पंचायत राजनांदगांव से नगर पालिक निगम भिलाई का आयुक्त बनाया गया है। जयंत नाहटा को जिला पंचायत दंतेवाड़ा से जिला पंचायत धमतरी का CEO नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एम. भार्गव, तन्मय खन्ना और दुर्गा प्रसाद अधिकारी को क्रमशः जिला पंचायत दंतेवाड़ा, बस्तर और राजनांदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का भी तबादला
राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का भी प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया गया है। इनमें कई जिला पंचायत CEO, नगर निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर और विभागीय अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तबादलों में सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरिया, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर-रामानुजगंज, कबीरधाम, धमतरी, राजनांदगांव, चिरमिरी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी सहित कई जिलों के अधिकारियों को नई पदस्थापना मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button