छत्तीसगढ़

CG – विधानसभा में कर्मचारियों एव पेंशनरों के लंबित 2% मँहगाई भत्ता सहित 6 सूत्रीय मांगों को रखने बस्तर विधायक को सौंपा ज्ञापन…

विधानसभा में कर्मचारियों एव पेंशनरों के लंबित 2% मँहगाई भत्ता सहित 6 सूत्रीय मांगों को रखने बस्तर विधायक को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर एसोसिएशन जिला बस्तर जगदलपुर ने संयुक्त रूप से बस्तर के माननीय विधायक श्री लखेश्वर बघेल को अपनी मांगों के संबंध में विधायक महोदय के निवास स्थान पर जाकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें संभागीय अध्यक्ष अतुल शुक्ला जिला अध्यक्ष संजय चौहान पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष आर डी तिवारी के नेतृत्व में 2% मँहगाई भत्ता सहित 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सोपा गया।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम प्रभाकर मिश्रा,निरंकार आचार्य,मोतीलाल वर्मा ,संतोष सिंह राजपूत ,जी एल यादव ,प्रमोद पांडे ,तारा सिहं फुटान ,मनोज कुमार ,संजय वैष्णव , महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलम मिश्रा,उपाध्यक्ष आशा दान ,उमेश मेश्राम ,धर्मराज चौधरी ,घनश्याम महावर, मुकेश पटेल ,रामलाल कश्यप ,अनंत राम कश्यप ,पंकज सेठिया, दिलीप बिसाई ,धनीराम देवांगन एवं अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित थे।

विधायक महोदय द्वारा कर्मचारियों की मांगो एवं पेंशनरों की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री जी के नाम पत्राचार करने तथा विधान सभा में उक्त मांग को रखने का विधायक महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस संबंध में मेरे द्वारा आपकी मांगों के निराकरण के संबंध में पत्राचार किया जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button