छत्तीसगढ़

CG- खुशियों के बीच पसरा मातम! प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा…..

दुर्ग। भिलाई के नेहरू नगर स्थित पल्स हॉस्पिटल में प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया, घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन से डिलीवरी होने के बाद महिला पूरी तरह ठीक थी, लेकिन नर्स द्वारा ग्लूकोज में इंजेक्शन लगाए जाने के महज 10 मिनट बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

आरोप है कि उस वक्त अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और बार-बार बुलाने के बावजूद नर्स भी समय पर नहीं पहुंची,, मृतिका प्रकृति के परिजनों का कहना है कि पिछले छह महीने से उसका इलाज चल रहा था और ऑपरेशन भी सामान्य रहा था,, लेकिन एक इंजेक्शन के बाद उसकी मौत हो गई,, इधर अस्पताल प्रबंधन ने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से परहेज किया, वहीं परिजन इसे अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं,, परिजनों ने साफ कहा है कि जब तक मामले में कार्रवाई नहीं होगी, वे पीछे नहीं हटेंगे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

Related Articles

Back to top button