छत्तीसगढ़

CG सस्पेंड ब्रेकिंग : सहायक ग्रेड-दो निलंबित, बीएमओ पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला……

सरगुजा। उत्तर छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC उदयपुर में वित्तीय अनियमितता के आरोप में संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ अनिल कुमार शुक्ला ने सहायक ग्रेड-दो दीपक कुमार पैकरा को निलंबित कर दिया है। बीएमओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए आयुक्त सरगुजा संभाग को अनुशंसा भेज दी है।

संभागीय संयुक्त संचालक ने सीएचसी उदयपुर में पदस्थ दीपक कुमार पैकरा सहायक ग्रेड- दो के खिलाफ जीवनदीप समिति एवं ट्रांजिस्ट हॉस्टल उदयपुर में वित्तीय अनियमितता करने तथा वेब पोर्टल में प्राप्त शिकायत की जांच के लिए दल गठित कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरगुजा को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। CMHO मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरगुजा डा पीएस मार्को ने प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में दीपक पैकरा को वित्तीय अनियमितता का दोषी पाया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संभागीय संयुक्त संचालक सरगुजा संभाग डाॅ अनिल कुमार शुक्ला ने दीपक पैकरा को निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में दीपक पैकरा का मुख्यालय कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बलरामपुर नियत किया गया है।

BM0 के खिलाफ कार्रवाई के लिए आयुक्त सरगुजा संभाग को भेजी अनुशंसा

विकास खंड चिकित्सा अधिकारी BMO सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर के विरुद्ध कार्रवाई के संबंध में संभागीय संयुक्त संचालक ने आयुक्त सरगुजा संभाग को नोटशीट पेश कर दी है। बता दें, शासन स्तर से स्वास्थ्य केंद्रों में वित्तीय पारदर्शिता के लिए जीवनदीप समिति का गठन किया गया है। समिति के माध्यम से अस्पतालों के विकास और मरीजों की सुविधा के लिए राशि खर्च की जाती है। उदयपुर सीएचसी में इसी मद में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button