CG – मस्तूरी साप्ताहिक बाजार में जाम बना सिरदर्द, हादसे के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था कब यातायात ब्यवस्था होंगी दुरुस्त पढ़े पूरी ख़वर
बिलासपुर//जिले के मस्तूरी का साप्ताहिक बाजार सोमवार और शुक्रवार को क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी बन गया है। बाजार के दिन मस्तूरी थाना के सामने ही मस्तूरी मल्हार मुख्य मार्ग पर लगने वाली भीड़ और लंबी-लंबी लाइनों के कारण हर बार भीषण ट्रैफिक जाम लग जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछली बाजार में भीड़ के कारण लावर के एक युवक दुर्घटना का शिकार हो गया था और उसका पैर टूट गया था। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से जाम और सुरक्षा को लेकर कोई ठोस उपाय या समाधान नहीं किया गया है।
बाजार वाले दिन यानी सोमवार और शुक्रवार कों थाना के ठीक सामने मस्तूरी मल्हार रोड़ में ही दुकानें और ग्राहकों की भीड़ लग जाती है, जिससे आने-जाने वाले वाहनों को जाम में फंसना पड़ता है। एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार के लिए वैकल्पिक जगह तय की जाए या फिर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त कर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।
बताते चले कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है पर इसका उपाय या निवारण अभी तक नहीं ढूंढा गया है अब तो आलम यह है कि लोगों को हर बाजार के दिन यानि सोमवार और शुक्रवार को ट्रैफिक में फंसना ही पड़ता है क्योंकि मस्तूरी 131 गांव का मुख्यालय है इसलिए यहां हजारों की संख्या में रोज लोग अपना कार्य लेकर पहुंचते हैं और बाजार के दिन दर्जनों गांव के निवासी साप्ताहिक बाजार सोमवार और शुक्रवार को यही सब्जी लेने भी पहुंचते हैं जिसके वजह से भारी जाम लग जाता है और बड़ी-बड़ी गाड़ियों और राहगीरों को जाम में फंसना पड़ता है पर इसका समाधान अभी तक नहीं निकल गया है।




