CG – कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी का स्मरण पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एव विधायक किरण देव को सौंपा…

कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी का स्मरण पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एव विधायक किरण देव को सौंपा
विधानसभा के मानसून सत्र में कर्मचारियों एव पेंशनरों के लंबित 2% मँहगाई भत्ता सहित 6 सूत्रीय मांगों को रखने सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर एसोसिएशन जिला बस्तर जगदलपुर ने संयुक्त रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एव विधायक जगदलपुर किरण देव जी को 2% मँहगाई भत्ता सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों के लिए “मोदी की गारंटी “ का स्मरण पत्र सौंपा।

कार्यक्रम के तहत आज जगदलपुर में संभागीय अध्यक्ष अतुल शुक्ला जिला अध्यक्ष संजय चौहान तथा पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष आर डी तिवारी के नेतृत्व में 2% मँहगाई भत्ता सहित 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सोपा गया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलम मिश्रा ,राम प्रभाकर मिश्रा ,जी एल यादव ,खगेश सोम, राम जी मामड़ीकर ,संजय वैष्णव ,संकेत शुक्ला ,मोतीलाल वर्मा ,राजेंद्र पांडे ,तारा सिंह फूटान ,निराकार प्रसाद आचार्य, प्रमोद पांडे ,मनीष श्रीवास्तव, दामोदर सिंह ठाकुर ,लक्ष्मी नाथ कश्यप ,राजकुमार साहू, उमेश मेश्राम ,रमाकांत साहू एवं अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित थे विधायक ने भरोसा दिया कि आपकी मांगों के संबंध में विधानसभा में चर्चा की जावेगी।और मांग का निराकरण भी जल्द होगा।



