Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – मंदिर की बावड़ी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, खेलते-खेलते गहरे पानी में गिरे, इलाके में शोक का माहौल……

धरसीवां। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां धरसीवां के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर की प्राचीन बावड़ी में बड़ा हादसा हुआ है, यहां बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर के परिसर में ही यह प्राचीन बावड़ी है। बच्चे इस परिसर में खेलने आते थे। रोजाना की तरह खेलने आए बच्चों में से साक्षी साहू पिता योगेश साहू उम्र 7 वर्ष और श्रवण धीवर पिता भूपेंद्र धीवर उम्र 4 वर्ष खेलते-खेलते अचानक बावड़ी के पानी में उतर गए। पानी 25 से 30 फीट गहरा होने की वजह से दोनों बच्चे डूब गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

घटना से इलाके में शोक की लहर

बताया जा रहा है कि प्राचीन काल में राजा कुंबरसिंह के समय उनकी रानी भी इसी बावड़ी में आया करती थी, लेकिन कभी यहां कोई घटना नहीं हुई। पहली बार हुई इस घटना के बाद कुंबरगढ़ में शोक की लहर है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब बावड़ी के चारों तरफ जाली लगाने की जरूरत है। टी आई राजेंद्र दीवान का इस मामले में कहना है कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Related Articles

Back to top button