छत्तीसगढ़

थाने के भीतर भी नहीं सुरक्षित जब्त वाहन,कांच तोड़कर खड़ी ट्रक से चोर उड़ा ले गए सामान,पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, वाहन मालिक ने की कार्रवाई की मांग, पढ़े पूरी जानकारी…

नयाभारत कोरबा में इन दिनों अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है। आये दिन नया नया अपराध,दुर्घटना जिले से सामने आ रहा है। अपराधियों के हौसले बुलंद का एक ऐसा ही कारनामा जिले के बाँकीमोंगरा थाना परिसर से सामने आया है।
कानून-व्यवस्था की सुरक्षा का केंद्र माने जाने वाले थाना परिसर में ही चोरी की वारदात सामने आने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। थाना
परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़े एक जब्त ट्रक का कांच तोड़कर अज्ञात चोर टेप रिकॉर्डर, जैक और टोचन चोरी कर ले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है कि जब थाने के भीतर रखी जब्त संपत्ति ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है।

जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग द्वारा ओवरलोड गिट्टी परिवहन के मामले में ट्रक क्रमांक CG30 FC 8112 को जब्त कर थाना बाँकीमोंगरा के सुपुर्द किया गया था। वाहन थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा था।
वाहन मालिक अभय कुमार यादव जब अपने ट्रक की जानकारी लेने थाना पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि ट्रक का सामने का शीशा टूटा हुआ है और केबिन के अंदर एक पत्थर पड़ा है। सामान की जांच करने पर ट्रक में लगा टेप रिकॉर्डर, जैक और टोचन गायब मिले। उनका आरोप है कि अज्ञात चोरों ने पत्थर मारकर शीशा तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया।
वाहन मालिक ने तत्काल थाना स्टाफ को घटना की जानकारी देते हुए चोरी हुए सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि जब वाहन पुलिस की निगरानी में था, तब इस तरह की घटना होना गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है।

कई सवालों को दिया जन्म?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि थाना परिसर में अज्ञात व्यक्ति कैसे पहुंचा?
यदि चोरी रात के समय हुई तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी?
क्या थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे चालू थे और यदि थे तो उनमें कोई संदिग्ध दिखाई दिया या नहीं? इन सवालों के जवाब फिलहाल नहीं मिल पाया है।


अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरी का खुलासा कब तक पाती है।थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button