छत्तीसगढ़

CG – निर्माणाधीन कांग्रेस-भवन में नाबालिग का रेप, डरा धमकाकर 3 दिन तक की हैवानियत की हदें पार, फिर जो हुआ……

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां महिला थाने के पास 14 साल की नाबालिग के साथ एक युवक ने रेप किया। डरा धमका कर उसके साथ तीन दिन तक दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला जिले के महिला थाना इलाके का है। वारदात दरोगापारा रोड पर कांग्रेस के निर्माणाधीन भवन में हुई है। पीड़िता की पहचान 14 साल की नाबालिग के रूप में हुई है। जबकि आरोपी दरोगापारा का रहने वाला आरोपी लब्बू उर्फ विजय सारथी (34) है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता 14 साल की नाबालिग भीख मांगकर गुजारा करती है। वह अपनी माँ के साथ कांग्रेस निर्माणाधीन भवन ही रहती है। भवन का निर्माण पिछले कुछ सालों से आधा-अधूरा पड़ा हुआ है। जहाँ कचरा बीनने वाले और भीख मांगकर गुजारा करने वाले लोग रहते थे।

3 दिन तक किया दुष्कर्म

वहीँ, आरोपी लब्बू उर्फ विजय सारथी की पत्नी भी कचरा बीनने का काम करती है। जिसके वजह से वह भी निर्माणाधीन भवन जाता रहता था। इसी बीच वो नाबालिग से मिला। गुरुवार को जिसे अकेला पाकर उसने दुष्कर्म किया। फिर जान से मारने की धमकी देकर तीन दिन तक रेप किया।

तीसरे दिन पीड़िता जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने पैर पकड़कर पीड़िता से माफी भी मंगवाई। इसके बाद उसे घसीटते हुए थाने लेकर गए। जहाँ पुलिस ने पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button