छत्तीसगढ़

CG Holiday ब्रेकिंग : स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया अवकाश, इस दिन रहेगी छुट्टी…..

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। यह अवकाश रथयात्रा गोंचा पर्व पर रहेगा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने यह घोषणा की हैं।

कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा कैलेंडर वर्ष 2026 के तहत गुरुवार 16 जुलाई को गोंचा पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसे संपूर्ण बस्तर जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार घोषित स्थानीय अवकाश दिवस पर कोषालय और उप-कोषालय आम दिनों की तरह ही यथावत खुले रहेंगे।

Related Articles

Back to top button