CG – मानसून सत्र का आज अंतिम दिन, विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर गरमाएगा सदन……

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवे और अंतिम दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में आज प्रश्नोत्तर के साथ शासकीय और अशासकीय कार्य होंगे। इसके साथ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा भी की जाएगी।
प्रश्नकाल में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दायलदास बघेल जवाब देंगे। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी CAG की स्थानीय निकायों से संबंधित रिपोर्ट पटल पर रखेंगे। इसके अलावा विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह और भईयालाल राजवाड़े विभिन्न प्रतिवेदनों को सदन के पटल पर रखेंगे।
इसके साथ आज नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सदन में प्रस्ताव रखेंगे। देर रात तक अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने के आसार हैं। कांग्रेस ने सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसे स्वीकार करते हुए स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने 17 जुलाई को चर्चा करने की घोषणा की थी।
राज्य गठन के बाद यह छत्तीसगढ़ विधानसभा में यह दसवां अविश्वास प्रस्ताव है। इससे पहले नौ बार सरकारों के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव बहुमत के आधार पर पारित नहीं हो पाए थे।



