छत्तीसगढ़

CG – झाड़ियों में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, पत्थर से सिर कुचला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस……

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव नाला किनारे झाड़ियों में एक महिला की लाश मिली है। महिला की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है। आशंका जताई जा रही है दुष्कर्म के बाद सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गयी।

मामला पुलगांव थाना क्षेत्र के पुलगांव नाला का है। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में महिला की लाश मिली है। मृतका की पहचान उरला के ओम नगर की रहने वाली भगवंतीन बाई साहू (55 साल) के रूप में की है। भगवंतीन बाई साहू की दुष्कर्म के बाद ह्त्या कर दी गयी।

जानकारी के मुताबिक़, भगवंतीन बाई साहू अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती थी। वह मजदूरी करके अपने पेट पलटी थी। 16 जुलाई की शाम करीब चार बजे से वह लापता हो गयी। घर वालों ने उसे काफी ढूंढने की कोशिश की थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था।

जिसके बाद परिवार वालों 17 जुलाई को सिटी कोतवाली थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी। इसी बीच पुलगांव क्षेत्र में उसकी लाश मिली। उसकी लाश अर्धनग्न हालत में मिली। उसके शरीर के निचले कपड़े गायब थे। महिला के सिर पर पत्थर से गंभीर चोट के निशान थे।

आशंका जताई जा रही है पहले उसके साथ रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गयी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जा रही है। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आसपास के सीसीटवी फुटेज चेक किये जा रहे हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button