छत्तीसगढ़

CG – रायपुर में ट्रेन के सामने कूदा युवक, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, फिर जो हुआ…..क्षेत्र में मचा हड़कंप…..

रायपुर। राजधानी रायपुर में खमतराई रेलवे क्रॉसिंग पर युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। साउथ-बिहार एक्सप्रेस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा।

जानकारी के मुताबिक, आरा से दुर्ग चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस सुबह जब श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी, इस बीच युवक ने ट्रेन के आगे कथित तौर पर छलांग लगा दी। हादसे में युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है। घटना के बाद लोटो पायलट ने ट्रेन को रोक दिया है, जिससे करीब 15 मिनट से ज्यादा वक्त तक परिचालन प्रभावित हुआ है।

खमतराई पुलिस और रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है। फिलहाल स्थानीय लोग घायल युवक को रेलवे ट्रैक से दूर लाकर अस्पताल भेजने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल युवक की पहचान और ट्रेन के सामने कूदने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button