CG – रामा ग्रुप के बंगले में घुसी बैंक मैनेजर की कार : मेन गेट तोड़कर 50 फीट अंदर दीवार में मारी टक्कर, फिर जो हुआ….. मामले की जांच कई एंगल से जारी…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा कार हादसा हो गया। तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित क्रांतिनगर में तेज रफ्तार कार रामा ग्रुप के संचालक के बंगले में घुस गई। कार ने बंगले का मैन गेट तोड़कर दीवार और टफन ग्लास में जोरदार टक्कर मारी। जिससे दोनों डेमेज हो गए। वहीं ग्रुप के संचालक संजय अग्रवाल और उनका परिवार बाल-बाल बच गया।
कार चालक इंडसइंड बैंक में क्लस्टर मैनेजर हैं। जो हादसे में घायल हो गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। हादसा तारबाहर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त बंगले के बरामदे में रामा ग्रुप के संचालक संजय अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। जो हादसे से कुछ देर पहले ही वहां से हटे थे। इससे वे बाल-बाल बच गए। जांच के बाद पुलिस ने कार ड्राइवर बैंक मैनेजर के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और फिर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, कार चालक आशीष तिवारी उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं और वे हिंदूजा ग्रुप की इंडसइंड बैंक में क्लस्टर मैनेजर हैं। रात करीब 8 बजे वह कार (एमपी 04 सीएक्स 6273) से क्रांतिनगर से गुजर रहे थे।
इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर रामा ग्रुप के संचालक के बंगले का मुख्य गेट तोड़कर सीधे घर के भीतर घुस गई और दीवार से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि भारी लोहे का गेट कई टुकड़ों में बिखर गया। कार ने घर में रखे सामान और वाहनों को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है।
इस हादसे में हॉल की दीवार और मोटा टफन ग्लास भी टूट गया है। हादसे में कार चालक आशीष तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
तारबाहर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कई एंगल से जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश तो नहीं थी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
बाल-बाल बचा रामा ग्रुप संचालक का परिवार
रामा ग्रुप के संचालक संजय अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह अपने घर के बरामदे में टहल रहे थे। अचानक कार उनकी ओर बढ़ती दिखाई दी, जिसके बाद वह और परिवार के अन्य मेम्बर पीछे हट गए। उनका कहना है कि यदि पलभर पहले वहां से नहीं हटते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। भगवान का शु्क्र है कि किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ।
कार चालक पर हत्या के प्रयास का केस
शुरुआत में पुलिस हादसे और साजिश, दोनों एंगल से जांच कर रही थी। घटनास्थल, परिस्थितियों और साक्ष्यों की जांच के बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। वहीं आरोपी आशीष तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



