छत्तीसगढ़

नया भारत की खबर का असर:6 दिनों से बंद ट्रांसफार्मर का फेस एक घंटे में सुधरा,किसानों को मिली राहत।

कवर्धा/पंडरिया। पंडरिया से महज एक किलोमीटर दूर लोरमी रोड स्थित ग्राम तेंदुआडीह में सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर का एक फेस पिछले छह दिनों से बंद पड़ा था। उक्त ट्रांसफार्मर से ग्राम सोनपुरी खार की विद्युत आपूर्ति होती है। विद्युत व्यवस्था बाधित होने से किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही थी और खड़ी फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई थी।

किसानों द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बार-बार सूचना देने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा था। इससे परेशान किसानों ने तत्काल विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई थी।

खबर प्रकाशित होते ही विभाग ने दिखाई तत्परता

मामले को प्रमुखता से उठाते हुए समाचार प्रकाशित किया गया। खबर प्रकाशित होने के महज एक घंटे के भीतर ही विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंद पड़े ट्रांसफार्मर के फेस में सुधार कर विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी। छह दिनों से बिजली की समस्या से जूझ रहे किसानों को राहत मिली और उन्होंने व्यवस्था दुरुस्त होने पर संतोष जताया।

इस कार्रवाई से एक बार फिर सामने आया कि जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जिम्मेदार विभागों तक उनकी आवाज पहुंचाने से त्वरित समाधान का रास्ता खुल सकता है। किसानों ने विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए विभाग का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button