छत्तीसगढ़

विद्यार्थियों के भविष्य के मार्गदर्शन के लिए कटघोरा में होगा Career UDAN 2026 का आयोजन,पढ़े पूरी ख़बर….

नयाभारत कोरबा जिले के कटघोरा में विद्यार्थियों
को सही करियर दिशा, उच्च शिक्षा के अवसरों और भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से RiSE Career Counselling & Education Guidance Academy द्वारा 26 जुलाई 2026 दिन रविवार को “Career UDAN 2026 – RiSE Career & Education समिति का आयोजन कटघोरा में किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार इस शैक्षणिक कार्यक्रम में कटघोरा, पाली एवं पोंडी-उपरोड़ा क्षेत्र के विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक, प्राचार्य, शिक्षा विशेषज्ञ, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, पत्रकार तथा सोशल मीडिया क्रिएटर्स शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति योजनाओं, भविष्य के रोजगारोन्मुखी कौशल (Future Skills) तथा विशेषज्ञों द्वारा वन-टू-वन करियर काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को Education Excellence Recognition के तहत सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न श्रेणियों में नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।

Rise Career Counselling & Education Guidance Academy के संस्थापक एवं समिट डायरेक्टर सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि Career UDAN 2026 का उद्देश्य किसी संस्था का प्रचार नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को समय पर सही करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना है।
इच्छुक विद्यालय, शिक्षक एवं अन्य प्रतिभागी पंजीयन के लिए आयोजकों से संपर्क कर सकते हैं। व्हाट्सएप के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। नामांकन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए 8817856591 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button