धमतरी

धमतरी में बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 119वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, बाइक रैली और वृक्षारोपण से दिया जागरूकता का संदेश

बाइक रैली, वृक्षारोपण और केक काटकर मनाया स्थापना दिवस, ग्राहकों के विश्वास एवं कर्मचारियों के योगदान को किया गया याद

धमतरी बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय धमतरी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बैंकिंग सेवाओं के प्रति जनजागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय प्रमुख श्री बानाम्बर बेहेरा के नेतृत्व में आयोजित बाइक रैली से हुई। रैली क्षेत्रीय कार्यालय धमतरी (सोनकर प्लाज़ा, रुद्री रोड) से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ौदा आरसेटी परिसर (कलेक्टर कार्यालय के समीप) पहुंची। रैली के माध्यम से नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय जागरूकता का संदेश दिया गया।

इसके उपरांत बड़ौदा आरसेटी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय धमतरी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय में केक काटकर 119 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख श्री बानाम्बर बेहेरा, उप क्षेत्रीय प्रमुख श्री अमित सिंह पटेल सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में क्षेत्रीय प्रमुख श्री बेहेरा ने बैंक की 119 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्राहकों का अटूट विश्वास, कर्मचारियों का समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवा भावना ही बैंक ऑफ़ बड़ौदा की सफलता का आधार है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button