छत्तीसगढ़

CG – राजधानी में दिनदहाड़े लूट : बदमाशों ने कारोबारी की कार का तोड़ा कांच, फिर मारपीट कर लूट ली सोने की चेन…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लूटपाट का मामला सामने आया है, जहां हमलावरों ने एक कारोबारी पर हमला कर दिया और सोने की चेन लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह पूरा मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि लालपुर ब्रिज के नीचे कुछ लोगों ने पहले कार पर पत्थर मारकर पीछे का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद कार से उतरते ही कारोबारी पर डंडे, सरिया और हथौड़े से हमला किया गया।

इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आए साथियों से भी उन्होंने मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान कारोबारी की सोने की चेन भी लूट ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button