छत्तीसगढ़
CG -कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, इन कर्मचारियों को जल्द होगा विशेष अर्जित अवकाश और मानदेय का भुगतान……

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के पत्र पर निदेशायल ने राज्य शासन को फाइल सौंप दी हैं। अब माना जा रहा हैं कि जनगणना 2027 की ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को जल्द ही अर्जित अवकाश और मानदेय का भुगतान किया जा सकता है। इसकों लेकर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
पढ़ें भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ गृह विभाग को जारी पत्र…

बता दें कि छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने 3 जुलाई को संचालन निदेशक जनगणना संचालन को पत्र लिखा था। पत्र में जनगणना 2027 के कार्य में संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों को अर्जित अवकाश और मानदेय राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की गई थी।



