छत्तीसगढ़

CG – एनएसएस समूह विभाजन और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के साथ प्रथम बैठक सम्पन्न, 48 छात्र-छात्राओं ने किया वृक्षारोपण इनके मार्गदर्शन में हुआ संपन्न पढ़े पूरी ख़बर

मल्हार//बद्री प्रसाद देवांगन मध्यंगरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्हार में रविवार 02 अगस्त 2026 को एनएसएस की प्रथम बैठक समूह विभाजन के साथ उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत “एक पेड़ मां के नाम”अभियान के तहत वृक्षारोपण से हुई। इस अवसर पर 48 एनएसएस छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विद्यालय परिसर में पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को मिला मार्गदर्शन…

इस दौरान छात्र-छात्राओं को डॉ. मनोज सिंहा कार्यक्रम समन्वयक, शीतेश जैन जिला संगठक डॉ. कांति अंचल पूर्व जिला संगठक एवं विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार वैष्णव का दिशा-निर्देशन प्राप्त हुआ। सभी ने एनएसएस के उद्देश्यों, समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से प्रकाश डाला।

आभार व्यक्त…

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम अधिकारी करुणेश कुमार नापित ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

प्राचार्य वैष्णव ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित होगी।

पूरे कार्यक्रम का संचालन अनुशासित और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button