छत्तीसगढ़

CG News: डिजिटल न्याय व्यवस्था पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का समापन, मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, डिप्टी CM विजय शर्मा रहे शामिल…

रायपुर: राजधानी रायपुर में आयोजित डिजिटल न्याय व्यवस्था पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का समापन हो गया है। यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। समापन सत्र में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए।

नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन पर मंथन

इस कार्यशाला में न्यायपालिका, पुलिस और अभियोजन तंत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन पर गहन मंथन किया गया। साथ ही ICJS और CCTNS के बेहतर उपयोग पर चर्चा भी हुई। इतना ही नहीं NIC और NCRB के विशेषज्ञ ने तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया।

DGP, IG और SP रहे मौजूद

इस दौरान राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुणदेव गौतम, विभिन्न रेंज के महानिरीक्षक (IG), सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) और बड़ी संख्या में वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button