CG – शराब पार्टी के बाद खूनी खेल : दोस्त का गला घोंटा, मौत नहीं हुई तो सीमेंट क्रांकिट के टुकड़े से वार कर उतार दिए मौत के घाट, नाले में छिपाई लाश, ऐसे सुलझी गुत्थी…..

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी मृतक के दोस्त थे और शराब पार्टी के बाद उन्होंने कथित तौर पर अपने ही साथी की हत्या कर दी।
वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। उन्होंने शव को सीमेंट पाइप से बने नाले के अंदर करीब 12 फीट की गहराई में छिपा दिया। पुलिस ने जांच के दौरान पूरे मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानिए पूरा मामला
थाना खमतराई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि तीन लड़कों ने एक व्यक्ति की हत्या कर लाश को कहीं छुपा दिया है। इस सूचना पर संदेहियों के नाम सामने आयें उन्हें थाना खमतराई पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर तीनों के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि मृतक पवन टंडन को आरोपी सूरज यादव, प्रकाश यादव, समीर खान तीनों ने 6 अगस्त की रात 10 से 12 बजे के बीच आपस में मिलकर चारो बांधा तालाब सूखा मैदान बंजारी नगर रावांभाठा जाकर बैठे। वहां शराब पिये।
ऐसे दिए घटना को अंजाम
रात 1 से 1.30 बजे के बीच मृतक पवन टंडन से वाद-विवाद हो गया। इसी बीच समीर खान ने लोहे के राॅड से मृतक के सिर पर वार किया, जिससे मृतक गिर गया। प्रकाश यादव ने पास में रखे सीमेंट क्रांक्रिट के बड़े टुकड़े से मृतक के सिर पर वार किया और सूरज यादव ने गला दबाया। इस बीच समीर खान ने फिर से 2-3 बार सीमेंट क्रांक्रिट के बड़े टुकड़े को मृतक के सिर पर पटका। जिससे पवन टंडन की मृत्यु हो गई। तीनों ने उसके शव को छिपाने के लिए उठाकर लगभग 300 मीटर दूर बने सीमेंट पाईप लाईन के अंदर शव को छुपा दिया।
तीनों आरोपियों को घटना स्थल ले जाया गया और शव को जब्त किया गया। मौके पर एफएसएल टीम व परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया। परिजनों ने पवन टंडन के रूप में मृतक की पहचान की। परिजनों ने बताया कि पवन टंडन को दो दिनों से अपने रिश्तेदारों में पता तलाश कर रहे थे।
आरोपियों के विरूद्ध प्रार्थी प्रकाश भट्ट (मृतक क़ा चचेरा भाई )निवासी बंजारी नगर रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर के रिपोर्ट पर धारा-103(1),238,3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपियों समीर खान, प्रकाश यादव व सूरज यादव से घटना में प्रयुक्त राॅड, कांक्रिट का बड़ा टुकड़ा व घटना के समय पहने हुए कपड़े को जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01.समीर खान पिता आबित खान उम्र-19 वर्ष साकिन शिव मंदिर के पास बंजारी नगर रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर।
02. प्रकाश यादव उर्फ दादु पिता देवनाथ यादव उम्र-18 वर्ष साकिन बंजारी नगर तालाब पार रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर।
03. सूरज यादव पिता रामजी यादव 19 वर्ष साकिन बंजारी नगर शिव मंदिर के पास बांधा पारा रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर।
मृतक का नाम – पवन टंडन S/O रूप सिंह टंडन उम्र-22 वर्ष निवासी रावनभाटा खमतराई



