CG- रेलवे में नौकरी का सपना दिखाकर युवती के साथ किया ये बड़ा कांड, जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज……

बिलासपुर। रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर एक युवती से 7 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने रेलवे के अधिकारियों से पहचान होने की बात कहकर युवती को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और उससे मोटी रकम ले ली। नौकरी नहीं मिलने पर युवती ने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। एफसीआई गोदाम के पास रहने वाली सविता मिश्रा की पहचान वर्ष 2025 में सिरगिट्टी निवासी बलभद्र बाजपेयी से हुई थी। बलभद्र ने युवती को बताया कि रेलवे विभाग में उसकी अधिकारियों से अच्छी पहचान है और पैसे खर्च करने पर वह उसकी नौकरी लगवा सकता है। उसकी बातों में आकर सविता ने अप्रैल 2025 में उसे 7 लाख रुपए दे दिए। लेकिन रकम लेने के बाद भी आरोपी ने नौकरी नहीं लगवाई और लगातार आश्वासन देता रहा।
काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो युवती ने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि बलभद्र ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने तारबाहर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बलभद्र बाजपेयी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



