छत्तीसगढ़

CG – रात के अंधेरे में सागौन तस्करी नाकाम पाली वन अमले ने वेन सहित 15 हजार कीमती 3 नग गोले किए जब्त बारीउमराव-घुईचुंवा मार्ग पर कार्रवाई पढ़े पूरी ख़बर

0 वन विभाग की चेतावनी- वन अपराधियों को बख्शा नही जाएगा.

कोरबा//कटघोरा वनमंडल के पाली वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने कीमती इमारती लकड़ी तस्करी मामले पर कार्रवाई की है, जहां रात्रि गश्त के दौरान वन अमले ने घुईचुंवा के पास 3 मोटे सागौन के गोले लदी एक वेन को जब्त किया है तथा मामले में वाहन राजसात की कार्यवाही की जा रही है।

पाली परिक्षेत्राधिकारी योगेश्वर बंजारे ने बताया कि बीहड़ वनांचल क्षेत्र बारीउमराव- घुईचुंवा मुख्यमार्ग पर रात्रि गश्त के दौरान घुईचुंवा के समीप वन अमले को एक सफेद रंग की वेन क्रमांक- CG 12 AP 5863 लकड़ी ले जाते दिखी। वाहन रोकने पर कीमती इमारती सागौन के 3 नग मोटे गोले भरे मिले। वेन और लकड़ी को तत्काल जब्त कर लिए गया और चालक पर करवाई करते हुए वाहन राजसात के लिए प्रकरण दस्तावेज शीर्ष अधिकारियों को प्रेषित कर दिए गए हैं।

जब्त सागौन की कुल मात्रा 0.200 घन मीटर है और जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपए आंकी गई है। वन परिक्षेत्राधिकारी श्री बंजारे ने कहा कि वनों और वन संपदा को नुकसान पहुँचाने वालों पर वन कानून के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति वनों की अवैध कटाई, खनन या वनभूमि पर अतिक्रमण करते पाया जाए तो इसकी सूचना तत्काल पाली वन परिक्षेत्र कार्यालय में दें अथवा मोबाइल नंबर 83497 11524 पर सूचित करें। समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि हरे- भरे जंगल के उजाड़ को लेकर लकड़ी तस्कर सक्रिय रहते हैं और कीमती इमारती लकड़ियों को काटकर जंगल मे ही छोड़ देते हैं, जिसे सूखने के बाद तस्करी के माध्यम से गतंव्य की ओर ले जाते हैं। पाली वन अमले की इस कार्रवाई से न सिर्फ राजस्व की बचत हुई है, बल्कि तस्करों के हाथों जंगल को भी उजड़ने से बचाया गया है। वन विभाग की इस मुस्तैदी से जहां तस्करी का प्रयास नाकाम हो गया, वहीं लकड़ी तस्करों के हौसले पस्त हुए हैं।

Related Articles

Back to top button