छत्तीसगढ़

CG – हॉस्टल में काल बनकर घुसा सांप, 6 छात्राओं को काटा, इलाज के दौरान 3 की मौत, 3 की हालत गंभीर……

पखांजूर। छत्तीसगढ़ सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। छत्तीसगढ़ सीमा से लगे धनोरा तहसील के जपटलाई स्थित शासकीय कन्या छात्रावास में देर रात एक जहरीला सांप घुस गया। उस समय छात्राएं हॉस्टल में सो रही थीं। सांप ने सो रही 6 छात्राओं को डस लिया। अचानक हुई इस घटना से छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान 3 छात्राओं ने दम तोड़ दिया।

वहीं, सांप के डसने से प्रभावित 3 अन्य छात्राओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद छात्रावास में दहशत का माहौल है। छात्राएं छात्रावास में सो रही थीं। इसी दौरान जहरीला सांप परिसर के अंदर पहुंच गया और उसने सो रही छात्राओं को काट लिया। घटना का पता चलते ही छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल सभी प्रभावित छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया। सांप के डसने के बाद सभी 6 छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीन छात्राओं का गढ़चिरौली अस्पताल में चल रहा इलाज
इलाज के दौरान तीन छात्राओं ने दम तोड़ दिया, तीन अन्य छात्राओं का गढ़चिरौली अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button