CG – मध्यनगरीय विद्यालय मल्हार में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां पढ़े पूरी ख़बर
मल्हार//शुभदा सेवा संस्था मल्हार के तत्वावधान में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित राम देवांगन, उपाध्यक्ष, शुभदा सेवा संस्था मल्हार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अकत राम सिन्हा, संयुक्त सचिव अवधेश कुमार नापित, सचिव राजा राम राजभानू, सम्मानित सदस्य हीरालाल निर्मलकर, सदस्य दिलीप पाण्डेय योगाचार्य राजकुमार वर्मा और महामंत्री भाजपा मंडल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भृगु नंदन प्रसाद तिवारी ने की।
ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम…
समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद पूर्व प्राथमिक स्तर से उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषणों की रंगारंग प्रस्तुति दी। बच्चों के अनुशासन और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रदर्शन को देखकर सभी अतिथि और अभिभावक गदगद हो गए।
अतिथियों का उद्बोधन…
इस अवसर पर अतिथियों ने अपने आशीर्वचन में बच्चों को देश सेवा और संस्कारों के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की ओर से प्राचार्य प्रदीप कुमार वैष्णव ने उद्बोधन देते हुए स्वतंत्रता के महत्व और शिक्षा में अनुशासन पर बल दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक गोकुल प्रसाद पाटले और कु. जया वैष्णव ने किया। कार्यक्रम अधिकारी करुणेश कुमार नापित ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों और छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।




