छत्तीसगढ़

CG – शिवालय का अनोखा रहस्य! मंत्र जाप होते ही मंदिर में लगती है मूषकों की कतार, प्रसाद लेने पहुंचने का ये नजारा है अद्भुत, देखें VIDEO……

धमतरी। बरगद की छांव में बने इस छोटे से शिवालय का नजारा श्रद्धालुओं के लिए बेहद अनोखा है। मान्यता है कि यहां रोज पूजा के बाद कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। भक्त भगवान शिव को भोग लगाते हैं और कुछ ही देर बाद बड़ी संख्या में नन्हे मूषक वहां पहुंचने लगते हैं।

ये मूषक शिवलिंग के आसपास घूमते हुए भक्तों के सामने ही प्रसाद ग्रहण करते हैं। खास बात यह है कि भक्तों की मौजूदगी के बावजूद मूषक बिना डरे प्रसाद खाने पहुंच जाते हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालु इस दृश्य को आस्था और भगवान शिव की कृपा से जोड़कर देखते हैं।

स्थानीय लोगों के बीच इस शिवालय और यहां आने वाले मूषकों को लेकर कई तरह की मान्यताएं भी प्रचलित हैं। यही वजह है कि मंदिर का यह अनोखा नजारा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

हम बात कर रहे हैं धमतरी के इतवारी बाजार स्थित शिवालय का। यहां बरगद वृक्ष के नीचे लगभग 40 सालों से ज्यादा समय से शिवालय विद्यमान है और 40 सालों से ही हर रोज यहां आसपास से भक्त आते हैं और इस दृश्य के साक्षी बनते हैं।

भक्तों का कहना है कि इस शिवलिंग की मान्यता मूषकों से प्रचलित हुई है। पहले यह शिवालय नहीं था, केवल एक शिवलिंग रखकर लोग पूजा करते थे, लेकिन एक दिन अचानक शिवलिंग के आसपास सैकड़ों मूषक बैठे दिखे बस फिर क्या था सबने मिलकर एक छोटा सा मंदिर निर्मित किया और इंसान और नन्हे मूषक रोज यहां शिव जी की पूजा आरती कर भोग प्रसादी पाते हैं। भक्ताें का कहना है कि जब जब ॐ नमः शिवाय इस पंचाक्षरी मंत्र का उच्चारण किया जाता है तो सारे मूषक जहां कहीं भी हो इस शिवलिंग के पास आ जाते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं।

देखें वीडियो….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button