छत्तीसगढ़

CG तहसीलदार सस्पेंड : कमिश्नर ने तहसीलदार को किया निलंबित,इस मामले में गिरी गाज…जानें मामला…

डेस्क : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर राजनांदगांव तहसीलदार मुकेश कुमार ठाकुर को सस्पेंड कर दिया गया है। दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने घुमका तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवारों की आर्थिक सहायता अटकाने और शासकीय कार्य में लापरवाही को लेकर ये एक्शन हुआ है।

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा के तहत कार्रवाई

आपको बता दें ये कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत संभागायुक्त द्वारा की गई है। तहलसीलदार पीड़ित परिवारों को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि के मामलों को लटकाने में लगे थे। जिससे परिवार परेशान था। ये निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, राजनांदगांव निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related Articles

Back to top button