छत्तीसगढ़

CG – जोंधरा में युवक ने रामसागर तालाब किनारे लगाई फांसी गांव में शोक पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला पुलिस जांच में जुटी पढ़े पूरी ख़बर

जोंधरा//पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा के कुदरीपारा आवासपारा में बीती रात एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर अपनी जान ले ली।

मृतक की पहचान शांतनु यादव पिता छत्तू यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार युवक रात करीब 10 बजे बाहर से घूमकर घर पहुंचा था, खाना खाने के बाद परिवार सो गया। सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर सोनसरी रोड,से थोड़ा दूर नहर किनारे रामसागर तालाब के पास उसका शव पेड़ पर लटका मिला।

सुबह शौच के लिए गए कुछ लोगों ने शव देखा और परिवार को सूचना दी। सूचना पर पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के साथ जाँच में जुटी हैँ हालांकि की युवक नें मौत कों क्यों गले लगाया ये जाँच के बाद ही पता चल पाएगा।

बताया जाता हैँ की लड़का शांतनु यादव रायगढ़ जिले के खरसिया में ड्राइविंग का काम करता था औऱ 5 दिन पहले ही घर आया था औऱ अब इस घटना के बाद परिवार का रों रों कर बुरा हाल हैँ।

युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button