छत्तीसगढ़

CG – कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, वारदात के बाद मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…..

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कांग्रेस नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मणिपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

जाने पूरा मामला

गुरप्रित सिंह सिद्धू साकिन दर्रीपारा थाना मणीपुर द्वारा थाना मणीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि साहिल साहू, राजा साहू व अन्य तीन लोग प्रार्थी कों गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर जान से मारने की नियत से गंभीर चोट पहुंचाई है, इस दौरान पीड़ित कांग्रेस नेता की पत्नी बीच बचाव करने आयी तो उससे भीं मारपीट की गई है,

कांग्रेस नेता कि रिपोर्ट पर आरोपी साहिल साहू, सुनील साहू, अनिल चटर्जी उर्फ संजू, आयुष एवं अन्य के विरूद्ध थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 151/26 धारा 190, 191(2), 296, 351(3), 115(2), 333, 109 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

विवेचना दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेख किया गया, प्रकरण के आरोपी साहिल साहू आत्मज सुनील साहू उम्र 22 वर्ष आयुष बरला आत्मज ललित बरला उम्र 19 वर्ष, सुनील साहू आत्मज स्व. सेवक राम उम्र 47 वर्ष (04) अनिल कुमार चटर्जी उर्फ संजू आत्मज स्व. मनमोहन चटर्जी उम्र 55 वर्ष सभी सा० दर्रीपारा अम्बिकापुर थाना मणीपुर जिला सरगुजा कों पकड़ा गया है, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट वाहन जप्त किया गया है, प्रकरण में आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

Related Articles

Back to top button