विश्व आदिवासी एवं मूल निवासी दिवस पर जलसों में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष से लेकर संभागीय पदाधिकारी हुए शामिल पढ़े पूरी ख़बर
मल्हार//मस्तूरी के जलसों में विश्व आदिवासी एवं मूल निवासी दिवस के अवसर पर ग्राम जलसों, मल्हार में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दिनांक 29 अगस्त 2026, दिन शनिवार को बूढ़ादेव स्थल जलसों में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चला जो कलश यात्रा से शुरू हुआ जिसके बाद 11 बजे से शाम 4 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्बोधन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष परते (प्रदेश अध्यक्ष, सर्व आदिवासी युवा प्रभाग, छ.ग.) रहें तथा अध्यक्षता मा. गणेशराम मरकाम नें की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना प्रभारी पचपेड़ी कमला पुसाम ठाकुर गोंड समाज मल्हार राज जलसों केंद्र के अध्यक्ष ननकीराम जगत विधिक सलाहकार मल्हार राज रिखीराम नेताम गोंडसमाज मानिकचौरी केंद्र के अध्यक्ष दिलेश्वर मरावी दशेराम मरकाम युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील मरकाम सहित शिक्षा, रेलवे, CRPF, LIC, NTPC सीपत जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन गणेशराम मरकाम, संतोष मरकाम एवं राहुल जगत द्वारा किया गया।
युवा प्रकोष्ठ आदिवासी मसाज कार्यकारी अध्यक्ष सुनील मरकाम नें कहा कि आदिवासी समुदाय शिक्षा को प्रगति और अधिकारों की रक्षा का एक जरूरी माध्यम मानते हैं, हम ऐसी शिक्षा चाहते हैं जो संस्कृति और भाषा का सम्मान करे। अधिकांश आदिवासी परिवार अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं ताकि वे बेहतर नौकरियां पा सकें और समाज में आगे बढ़ सकें। उनकी पुरानी सोच में शिक्षा का अर्थ केवल किताबें पढ़ना नहीं, बल्कि प्रकृति, जंगल और समाज से जीना सीखना है।




