छत्तीसगढ़

CG – चौकीदार की हत्या : सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद हुआ कातिल, पुलिस जांच में जुटी…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से चौकीदार के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या की पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की जांच जारी है।

मामला तोरवा थाना क्षेत्र स्थित RPF कॉलोनी का है, जहां पानी टंकी के पास कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही GRP, RPF और तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। FSL टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से चौकीदार के सिर पर हमला किया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस वारदात से जुड़े अन्य सुरागों की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button