CG – भटचौरा सरपंच चंद्रकली सुरेश पटेल को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी जल्द भेज सकते है लीगल नोटिस जानें पूरा मामला पढ़े पुरी ख़बर
बिलासपुर//मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत भटचौरा की सरपंच चंद्रकली सुरेश पटेल को गांव के कुछ लोगों द्वारा लगातार शिकायतें कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। सरपंच का आरोप है कि ये लोग जानबूझकर सरपंच की छवि खराब करने और गांव को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार इन शिकायतों के कारण गांव के विकास कार्यों में बार बार ब्रेक लग रहा है। सरपंच द्वारा अब तक इन हरकतों को नजरअंदाज किया जा रहा था और समझदारी से काम लेते हुए माफ किया जा रहा था।
लेकिन अब सरपंच चंद्रकली सुरेश पटेल ने सख्त रुख अपनाने का फैसला किया है। उनका कहना है कि जिन्हें वो नासमझ समझकर माफ कर रहें थे, वो अब अत्याचार पर उतारू हो गए हैं। इसलिए अब माफी नहीं, कानूनी लड़ाई होगी।
सरपंच ने स्पष्ट किया है कि गांव के विकास में बाधा डालने और उनकी इमेज खराब करने वालों को अब कोर्ट में घसीटा जाएगा और मानहानि सहित अन्य कानूनी धाराओं के तहत सबक सिखाया जाएगा।
ग्रामवासियों के एक बड़े वर्ग ने सरपंच के इस फैसले का समर्थन किया है और कहा है कि विकास विरोधी तत्वों पर कार्रवाई जरूरी है।
हालांकि वो कौन लोंग है कितने शामिल है वो लीगल नोटिस आने पऱ ही पता चलेगा पऱ एक बात तो साफ है चाहे जो कोई भी हो जिसने भी सरपंच औऱ गाँव का बदनाम करने का प्रयास किया हो अब उनके खिलाफ सरपंच नें तैयारी जोरदार किया है।




