छत्तीसगढ़

CG – ग्राम पंचायत कोकड़ी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर दिखा भारी उत्साह, निकली भव्य रैली पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//विकासखंड के ग्राम पंचायत कोकड़ी में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर गांव में आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान गांव में बड़ी शोभायात्रा रैली निकाली गई, जिसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। रैली में भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।

इसके बाद हांडी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। युवाओं ने एक-दूसरे के कंधों पर चढ़कर हांडी फोड़ने का प्रयास किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए।

इस अवसर पर मानु राम यादव, नरेश यादव (मंडल), केजू यादव, रमेश यादव, गोवर्धन यादव, दुर्गेश यादव, मनबोध यादव, धर्मेंद्र यादव, परमानंद यादव, कपिल यादव, नान्हू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने बताया कि जन्माष्टमी का यह आयोजन गांव में प्रत्तेक वर्ष होता है ऐसे आयोजन से एकता और भाईचारे को बढ़ाता है। देर शाम तक गांव में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button