छत्तीसगढ़

CG-जंगल पार कर अचानक घर में घुसी आफत, 10 लोगों के परिवार को तुरंत शिफ्ट करना पड़ा दूसरे गांव….दहशत में ग्रामीण…..

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। तपकरा वन परिक्षेत्र के घोर हाथी प्रभावित धवईटोली गांव में हाथियों के जमावड़े से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों के डर से एक परिवार के 10 सदस्यों को अपना घर छोड़कर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां शरण लेनी पड़ी।

स्थिति को देखते हुए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिवार के सभी 10 सदस्यों को ट्रैक्टर में बैठाकर गांव से सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। गांव में हाथियों की मौजूदगी को लेकर वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

धवईटोली गांव मे 29 हाथियों का दल पहुंचा। हाथी, बीती रात से ही गांव से लगे जंगल और खेतों मे घूम रहे हैं। हाथियों की इस हलचल को देखते हुए वन विभाग ने यहां पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ मुनादी कराया है। स्थानीय ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने और जंगल व खेतों की ओर ना जाने की चेतावनी दी गईं है।

एक परिवार को किया गया सुरक्षित

रेंजर प्रवीण वर्मा ने बताया कि धवईटोली निवासी जय गोपाल का घर गांव के अंतिम छोर में स्थित है। घर के करीब ही 29 हाथियों का दल डेरा जमाये हुए है। इससे इस परिवार पर रात के समय हाथियों के हमले का खतरा मंडरा रहा था।

परिवार को सुरक्षित करने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को धवईटोली से निकाल कर बगियाकानी शिफ्ट किया गया है। परिवार के सदस्यों को रात में घर में ना रहने की हिदायत दी गई है। हालांकि घर और अपने दैनिक कार्यो के लिए दिन के समय घर मे रहने की छूट दी है।हाथियों से बचने के लिए एक परिवार के 10 लोग को अपना घर छोड़ कर, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां आश्रय लेना पड़ा है।

बता दें, जशपुर जिले में 29 हाथी तपकरा और पत्थलगांव रेंज मे डेरा जमाये हुए है। इनमे 29 हाथियों का दल तपकरा मे विचरण कर रहा है। दल झारखण्ड से बलरामपुर, अंबिकापुर होते हुए जशपुर जिला पहुंचा है। विभाग के अनुसार सरगुजा में रहने के दौरान हाथियों का यह दल दो भाग मे बंट गया था। जशपुर के बगीचा मे दोनों दल फिर से मिल कर एक हो गए हैँ।

प्रवीण वर्मा, रेंजर तपकरा ने बताया, हाथियों से परिवार को सुरक्षित करने के लिए एक परिवार को, उच्च अधिकारियो के निर्देश पर घर से सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।

Related Articles

Back to top button