CG – ग्राम पंचायत अमलडीहा-उदईबन में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दही-हांडी प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र पढ़े पुरी ख़बर
मस्तूरी//विधानसभा के ग्राम पंचायत अमलडीहा-उदईबन में शुक्रवार, 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।
इस अवसर पर गांव में दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हांडी फोड़ने के दौरान ग्रामीणों ने खूब तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच पति किरण पटेल ने उपस्थित सभी ग्रामीणों के लिए प्रसाद के रूप में मिठाई वितरण कराया। साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों, जो भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप धारण किए हुए थे, उन्हें पुरस्कृत किया गया। दही-हांडी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी इनाम देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गांव के बड़ी संख्या में बड़े-बुजुर्ग, माता-बहनें उपस्थित रहे और पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल बना रहा।
सरपंच पति किरण पटेल ने बताया कि गांव में प्रत्येक वर्ष यह आयोजन कराया जाता है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़ना है। औऱ जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण सत्य औऱ प्रेम की राह में चल कर ज्ञान औऱ विश्वास की रोशनी फैलाई उसी प्रकार हम सब कों भी चलना चाहिए।




