CG – बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरीय उच्च माध्य विद्यालय मल्हार में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, गुरुओं का हुआ सम्मान पढ़े पूरी ख़बर
मल्हार//राष्ट्रीय सेवा योजना, बद्री प्रसाद देवांगन मध्यंगरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्हार के छात्रों द्वारा आज 05 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अपने गुरुओं का सम्मान कर देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अवधेश सिंह (चौकी प्रभारी) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय संजीव पाण्डेय (वरिष्ठ युवा पत्रकार, अध्यक्ष – मल्हार विकास मंच) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य माननीय प्रदीप कुमार वैष्णव ने की।
इस अवसर पर काशीराम रजक (प्राचार्य,बूढीखार) बीरबल थवाईत (प्रधान पाठक,बुढ़िखार) अकत राम सिन्हा (सेवानिवृत्त प्रधान पाठक) प्रधान पाठक (केंवटपारा मल्हार) सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
साइबर अपराध पर जागरूकता…
मुख्य अतिथि अवधेश सिंह ने अपने उद्बोधन में बच्चों को साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मोबाइल और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग को लेकर छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी।
शिक्षकों का सम्मान…
छात्रों ने सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का सम्मान पुष्पगुच्छ,श्रीफल, रुमाल और पेन भेंट कर किया। वहीं मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम अधिकारी करुणेश कुमार नापित का विशेष सम्मान किया गया।
शुभदा सेवा संस्था के संयुक्त सचिव अकत राम सिन्हा द्वारा सभी शिक्षकों को 100 रुपये भेंट कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रदीप कुमार वैष्णव ने सभी को आशीर्वचन देते हुए शिक्षकों के योगदान को अतुलनीय बताया।
मार्गदर्शन में संपन्न हुआ आयोजन…
उक्त कार्यक्रम डॉ. मनोज सिंहा (कार्यक्रम समन्वयक), डॉ. कांति अंचल (पूर्व जिला संगठक) एवं शीतेश जैन (जिला संगठक) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी करुणेश कुमार नापित द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन,कु.जयंती वैष्णव,कु.श्रुति यादव और केशर कैवर्त के द्वारा किया गया।




