CG – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार के गणित व्याख्याता रमेश कुमार कुर्रे उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित पढ़े पूरी ख़बर
मल्हार//शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में जनपद सदस्य ज्वालाप्रसाद बंजारे,सरपंच डॉक्टर दीपक लहरे,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मिथला थवाईत, सुकृता यादव, सत्या थवाईत, उपसरपंच संतोषी भैना,श्यामता थवाईत, थवाईत, प्राचार्य काशीराम रजक एवं विद्यार्थियों के प्रयास से भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।शाला प्रबंधन समिति के महिला पदाधिकारियों ने शिक्षकों के आने से पूर्व स्कूल के पर रंगोली एवं मंच व्यवस्था कर लिए थे।
स्कूल गेट से सभी शिक्षकों की अप्रत्याशित रूप से आरती,पुष्पवर्षा कर स्वागत कर मंचारुढ़ किया गया।डां राधाकृष्णन जी के छायाचित्र पर पूजन पश्चात सभी शिक्षकों का नारियल, अंगरख्खा लेखनी डायरी पुष्पमाला,मिठाईभेंटकर सम्मानित किया गया।उपस्थित सभी गणमान्यों ने गुरूमहिमा का बखान करते हुए कहाकि “गुरु गोविंद दोउ खड़े काके लागू पाय,बलिहारी गुरु आपनो गोविंद दियों बताय।”
प्राचार्य काशीराम रजक ने सभी बच्चों से अपनी कक्षा में उत्तीर्ण होने को गुरु दक्षिणा के रूप में मांग किया। इस अवसर पर संस्था के गणित के व्याख्याता रमेश कुमार कुर्रे को उनके अध्यापन साल के प्रति कर्मकता एवं कार्यालय तकनीकी कार्य हेतु उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया श्री कुर्रे ने कहा कि यह मेरे जीवन का बहुत ही स्मरणीय समय होगा जिस कार्य के लिए मुझे आज सम्मानित किया गया है उस कार्य के प्रति मैं अपनी कर्मठता को और आगे बढ़ाऊंगा हकार्यक्रम का संचालन रूपेंद्र सिंह महिलांगे एवं आभार प्रदर्शन ठाकुर कर्ण सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक विद्यार्थी उपस्थित रहे।




