छत्तीसगढ़

CG -एक साथ तीन बच्चों की गूंजी किलकारी : अस्पताल से वापस आई थी बसंती, घर पहुंचते ही हुआ प्रसव… एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म……

रायपुर। आदिवासी क्षेत्रों में जरूरतमंद मरीजों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की कोशिशों का सकारात्मक असर देखने को मिला। बलरामपुर के राजपुर विकासखंड की हाई रिस्क गर्भवती पहाड़ी कोरवा महिला बसंती किसी वजह से अंबिकापुर जिला अस्पताल से बिना इलाज कराए गांव लौट आई थी। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ और महिला को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी।

स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले, मितानिन, 102 एंबुलेंस टीम और अस्पताल के चिकित्सकों के समन्वित एवं त्वरित प्रयासों के फलस्वरूप बसंती ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। वर्तमान में मां व तीनों नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ हैं और जिला अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि अति-जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के मामले में समय पर पहचान, नियमित निगरानी और तत्काल रेफरल अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। दूरस्थ व आदिवासी अंचलों में प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित मातृत्व की सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सजग स्वास्थ्य अमले, त्वरित एंबुलेंस सेवा और मैदानी कार्यकर्ताओं के इस उत्कृष्ट समन्वय की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Account
Cart
Search