छत्तीसगढ़

CG – मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप! स्कूली छात्रों में चाकूबाजी, एक घायल, दो नाबालिगों से पूछताछ जारी……

रायगढ़। शहर के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रों के बीच चाकूबाजी का मामला सामने आया है। घटना में एक छात्र घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल छात्र का उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि घटना चक्रधरनगर स्थित आत्मानंद स्कूल के पास हुई। छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद के बाद चाकूबाजी की स्थिति बनी। घटना में एक छात्र को चोट लगी है।

मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। विवाद की असल वजह क्या थी और चाकूबाजी में किसकी भूमिका रही, इसे लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button