छत्तीसगढ़

Swine Flu in CG : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, फिर मिले इतने नए मरीज, जानिए जिलेवार आंकड़े……

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में एक दिन में 46 नए स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें रायपुर में सबसे ज्यादा 19 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 298 मरीज मिल चुके हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर में 19 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 127 मामले दर्ज हो चुके हैं, जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं। प्रदेश में वर्तमान में स्वाइन फ्लू के 113 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 32 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज जारी है, जबकि 81 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

जनवरी से अब तक 298 मरीज

1 जनवरी 2026 से 8 सितंबर 2026 तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 298 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अब तक स्वाइन फ्लू से किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है।

देखिये लिस्ट में जिलेवार स्वाइन फ्लू के आंकड़े

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button