छत्तीसगढ़

CG Holiday ब्रेकिंग : स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया अवकाश, इस दिन रहेगी छुट्टी…..

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नुआखाई पर्व पर स्थानीय अवकाश में संशोधन किया गया है। 18 सिंतबर को रहने वाली छुट्टी को अब 15 सितंबर को रहेगी। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन किया है।

कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा वर्ष 2026 के लिए जिले में घोषित स्थानीय अवकाश के कैलेंडर में आंशिक संशोधन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व के अवसर पर जिले में पूर्व निर्धारित 18 सितंबर 2026 के स्थान पर अब 15 सितंबर 2026, मंगलवार को स्थानीय अवकाश रहेगा।

संशोधित आदेश के अनुसार दशहरा महाअष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को तथा दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को स्थानीय अवकाश पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार यथावत रहेगा। उक्त स्थानीय अवकाश कोषालय, उपकोषालय अथवा बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।

बता दें कि कलेक्टरों को अपने जिले के भीतर स्थानीय त्योहारों और महत्वपूर्ण अवसरों पर हर वर्ष 2 से 3 स्थानीय अवकाश (Local Holidays) घोषित करने का अधिकार होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button